फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंगवाल रेजिमेंट में बढ़े भागीदारी, सैचू पास सुरंग को भी मिले मंजूरी

Sun, 13 Sep 2026 09:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार के समक्ष उठाईं पांगी की प्रमुख मांगें
विज्ञापन

कहा - सैचू पास सुरंग बनने से सालभर जुड़ी रह सकेगी पांगी घाटी

संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। विकास खंड पांगी के पंचायत प्रतिनिधियों ने राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार से पांगी घाटी के युवाओं के हित में भारतीय सेना में पंगवाल रेजिमेंट गठित करने और सैचू पास सुरंग के निर्माण को प्राथमिकता देने की मांग की है।
प्रतिनिधियों ने कहा कि भौगोलिक दुर्गमता और सामाजिक-आर्थिक पिछड़ेपन के कारण पंगवाल समुदाय के युवाओं को कई अवसरों का लाभ नहीं मिल पाता।
उन्होंने कहा कि सेना में विभिन्न रेजिमेंट होने के बावजूद पांगी के युवाओं को पर्याप्त जानकारी और अवसर नहीं मिलते। पंगवाल रेजिमेंट बनने से क्षेत्र के युवाओं को सैन्य सेवा और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण पांगी में सेना की उपस्थिति बढ़ाने की जरूरत भी जताई गई।
विज्ञापन

प्रतिनिधियों ने सैचू पास सुरंग को भी क्षेत्र की दीर्घकालिक जरूरत बताया। भारी बर्फबारी के कारण पांगी वर्ष के कई महीनों तक देश के अन्य हिस्सों से कट जाती है। चंबा पहुंचने के लिए जम्मू-कश्मीर या कुल्लू-मनाली होकर लंबा सफर तय करना पड़ता है।
विज्ञापन

इसके अलावा एसकेटी सड़क पर रुई से बम्बल होते हुए किलाड़ तक शेष डामरीकरण कार्य निर्धारित समय में पूरा करवाने की मांग की गई। इस दौरान कुमार पंचायत प्रधान रूप सिंह ठाकुर, करयास के देव राज ठाकुर, किलाड़-1 की गीता चौहान और किलाड़ की सुनीता शर्मा सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें