फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चलती एचआरटीसी बस के टायर में भड़की आगमेधावी विद्यार्थियों के खातों में पहुंचने लगी प्रोत्साहन राशि

Fri, 31 Jul 2026 11:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकार ने मेधावी विद्यार्थियों को राहत दी है। प्रोत्साहन राशि सीधे बैंक खातों में जमा करनी शुरू कर दी है। पहले योजना के तहत विद्यार्थियों को वाउचर जारी किए जाते थे।
विज्ञापन

इनके माध्यम से निर्धारित दुकानों से लैपटॉप, टैबलेट अथवा अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीदनी पड़ती थी। अब सरकार ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए वाउचर प्रणाली समाप्त कर राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में भेजने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को आवश्यकता और सुविधा के अनुसार शैक्षणिक सामग्री खरीदने की स्वतंत्रता भी मिलेगी।
नई व्यवस्था का लाभ प्रदेशभर के करीब पांच हजार मेधावी विद्यार्थियों को मिल रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार पात्र विद्यार्थियों के खातों में चरणबद्ध तरीके से प्रोत्साहन राशि भेजी जा रही है। जिन विद्यार्थियों के बैंक खाते और अन्य आवश्यक दस्तावेज विभाग के रिकॉर्ड में सही हैं, उनके खातों में राशि जमा होनी शुरू हो गई है। जिन विद्यार्थियों के दस्तावेजों में किसी प्रकार की त्रुटि है, उन्हें शीघ्र सुधार करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था से पूरी प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, सरल और प्रभावी बनेगी। वाउचर प्रणाली में कई बार विद्यार्थियों को सीमित विकल्पों के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता था जबकि अब वे अपनी पढ़ाई की जरूरत के अनुसार लैपटॉप, टैबलेट या अन्य शैक्षणिक सामग्री खरीद सकेंगे।
इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि अनावश्यक औपचारिकताओं से भी राहत मिलेगी। उधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके तहत मेधावियों को राशि उनके खातें में डलना शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें