फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: साइकिल रैली से बताया मतदान का महत्व

Sun, 28 Apr 2024 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली के दौरान भाग लेते प्रतिभागी।संवाद
विज्ञापन
चंबा। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय में साइकिल रैली निकाली गई। रैली का आयोजन स्वीप कार्यक्रम के तहत किया गया।
विज्ञापन

अतिरिक्त उपायुक्त राहुल चौहान ने दीप प्रज्वलन के पश्चात हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में सभी की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से यह जागरूकता बाइक रैली निकाली गई है।
विज्ञापन


साइकिल रैली मिलेनियम गेट चंबा से भरमौर चौक, मुगला, करियां, रजेरा तथा मैहला होते हुए वापस चौगान स्थित मिलेनियम गेट में पहुंचने पर संपन्न हुई। रैली के माध्यम से मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से इस साइकिल रैली का थीम मेरा वोट मेरा भविष्य निर्धारित किया गया था। इसके माध्यम से आम जनमानस में मतदान के महत्व के बारे में संदेश दिया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा निर्वाचक भागीदारी जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के विभिन्न हिस्सों के दूर-दराज क्षेत्रों में भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां के तहत जिले के मतदाताओं से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान साइकिल रैली के प्रतिभागियों को एसडीएम अरुण शर्मा ने प्रतिभागिता प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, तहसीलदार तहसीलदार अनूप डोगरा, स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें