फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: नुक्कड़ नाटकों, प्रतियोगिताओं से समझाया जा रहा मतदान का महत्व

Fri, 26 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग कई तरह से प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार स्कूलों में रैलियां निकालकर, भाषण-चित्र बनाकर, स्कूल परिसरों के इर्द-गिर्द पेड़ लगाकर विद्यार्थियों को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गृहिणियों, पुरुषों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए घरेलू गैस सिलिंडरों पर स्टिकर लगाए जा रहे हैं। वाहनों के पासिंग स्थलों पर भी बीएलओ समेत अन्य कर्मचारी लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन

बीते लोकसभा चुनाव में जिला चंबा में मतदान प्रतिशतता 60 प्रतिशत ही रही थी। चुनावों में मतदान को लेकर मतदाताओं के आगे न आने पर निर्वाचन आयोग को भी सोचने पर विवश किया है। मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर निर्वाचन आयोग हर वर्ग को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियां करवाने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के चलते अब स्कूली बच्चों, गृहिणियों, और पुरुषों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। लोक कलाकार नुक्कड़ नाटकों से भी लोगों को अपने मताधिकार को लेकर जागरूक कर रहे हैं। उधर, जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता बढ़ाने को लेकर उपमंडलस्तर पर गठित की गई टीमें विभिन्न प्रकार के रोचक तरीकों से मताधिकार को लेकर लोगों, विद्यार्थियों, औरतों को जागरूक करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें