फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी के देव कालिया ने जेईई मेन की परीक्षा की उत्तीर्ण

Fri, 26 Apr 2024 10:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। सलूणी के केहम्ली गांव के देव कालिया ने जेईई मेन की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और दादा-दादी के साथ अध्यापकों को दिया है। इनसे प्रेरणा और मार्गदर्शन लेकर वह इस मुकाम तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शुरू से ही उन्हें इंजीनियर बनने का शौक था। इसी के चलते उन्होंने पढ़ाई में भी अपना सारा ध्यान इसी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए लगाया। पैरा माउंट में उन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई पूरी की, जहां उन्हें अपने अध्यापकों का पूरा मार्ग दर्शन मिला। उनकी इस सफलता के लिए सगे संबंधियों सहित क्षेत्र के लोगों के परिवार को बधाई के लिए रोजाना फोन आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें