फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन के लिए बनाई सड़क को डंगा लगाकर किया बंद

विज्ञापन
कोटी पुल के पास नदी को जाने के लिए बनाई गई अवैध सड़क को डंगा लगाकर किया गया बंद। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भलेई मार्ग पर कोटी पुल के पास नदी में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए वीरवार को तीन विभागों की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। नदी में अवैध खनन करने के लिए बनाए गए अवैध रास्ते को बंद करने के लिए पत्थरों का डंगा लगाया गया है। ताकि कोई भी खननकारी ट्रैक्टर नदी की तरफ न ले जा सके। इतना ही नहीं स्थानीय लोगों को सचेत किया गया कि कोई भी नदी में अवैध खनन करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले अमर उजाला में कोटी पुल के पास अवैध खनन को लेकर प्रमुखता से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके ऊपर संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने खनन, राजस्व और लोनिवि को उपरोक्त स्थान पर अवैध रूप से बनाए गए रास्ते को बंद करने के आदेश जारी किए।
प्रशासन के आदेशानुसार खनन, लोनिवि और राजस्व विभाग की टीम ने कोटी के पास दबिश देकर अवैध रूप से बनाई सड़क को डंगा लगाकर बंद कर दिया। हालांकि विभागीय टीमों को एक साथ मौके पर देख खननकारी मौके से फरार हो गए। अब जो भी डंगे को तोड़कर नदी के लिए रास्ता बनाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी विभागों की संयुक्त कार्रवाई से अन्य क्षेत्रों में खननकारियों में हड़कंप मच गया है। क्योंकि जिला प्रशासन नदी-नालों में हो रहे अवैध खनन को लेकर काफी सख्त हो गया है।
विज्ञापन

खनन अधिकारी ज्योति पुरी ने बताया कि सरकारी विभागों की संयुक्त टीम ने उपरोक्त स्थान पर डंगा लगाकर नदी को जाने वाली अवैध सड़क को बंद किया गया है। डंगा तोड़ने पर विभाग की ओर से कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें