फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू में बने अवैध निर्माण पर प्रशासन ने चलाया पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। बालू जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम को जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे को प्रशासन ने जेसीबी से तुड़वा दिया है। मंगलवार को पटवारी, कानूनगो और अन्य कर्मचारियों की मौजूदगी में इस काम को अंजाम दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान हालांकि, कुछ देरी तक प्रभावित परिवार के लोगों ने भी खूब हंगामा किया।
विज्ञापन

इसके बाद नायब तहसीलदार चंबा ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार के लोगों को समझाया। इसके बाद विभागीय मशीनरी ने सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण को तोड़ा। वहीं, अब प्रभावितों को परिवार से छत छिन गई है। परिवार में दो माह की बच्ची भी है।
प्रशासनिक अधिकारियों की मानें तो परिवार को एक माह पूर्व ही प्रशासन ने अवैध कब्जा खाली कर स्वयं तोड़ने के निर्देश जारी किए थे। नोटिस की मियाद पूरी होने पर प्रशासन ने ये कार्रवाई अमल में लाई है।
विज्ञापन

प्रभावित राज बहादुर, पूजा, मन्नत, शिवानी और सक्षम ने बताया माना कि वे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कर रह रहे हैं। बावजूद इसके सरकार और प्रशासन को उनका आशियाना तोड़ने से पूर्व उन्हें दो बिस्वा जमीन देकर घर निर्माण करने के लिए सहायता प्रदान करवानी चाहिए थी। इसके उलट प्रशासन ने उनका आशियाना तोड़ क उन्हें बेघर कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि बालू स्थित जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के गोदाम के लिए जाने वाले रास्ते पर हुए अतिक्रमण को गिराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें