फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिल्ह कॉलेज में प्राध्यापकों की तैनाती न होने पर किया जाएगा चक्का जाम

विज्ञापन
लिल्हकोठी कालेज में प्राध्यापक के पद खाली होने पर उपायुक्त चंबा को ज्ञापन देने जाते एसएफआई के का? - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। लिल्हकोठी कॉलेज में एक भी प्राध्यापक न होने पर एसएफआई ने रोष प्रकट किया। इस दौरान उपायुक्त डीसी राणा के माध्यम से शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी अब कार्यालय में तैनात बाबुओं और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हवाले रह गया है।
विज्ञापन

कॉलेज में तैनात एकमात्र प्राध्यापक का भी बुधवार को तबादला हो गया। बहरहाल, कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थी अब खुद ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। मीनाक्षी ने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि सरकार ने इस कॉलेज को मॉडल का दर्जा दिया है लेकिन, हकीकत यह है कि इसमें अब कोई भी प्राध्यापक नहीं है। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अब दो जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और दो चौकीदार हैं।
कॉलेज में एक भी शिक्षक न होने से कॉलेज में पढ़ने वाले 150 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी ने चिंता जताते हुए कहा कि मार्च-अप्रैल में यूजी की वार्षिक परीक्षाएं होनी हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी के चलते पहले ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हुई है। अब हालात सामान्य हो रहे हैं लेकिन, कॉलेज में एक भी प्राध्यापक न होने से पढ़ाई ठप पड़ी है। उन्होंने सरकार को चेताया कि अगर जल्द प्राध्यापकों की तैनाती न की गई तो वे धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करेंगे। जरूरत पड़ने पर भूख हड़ताल भी शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर जिला सचिव कुलदीप और जिला उपाध्यक्ष शाहबाज खान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें