फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौसम ने साफ दिया तो आज खुल जाएगा नूरपुर-चुवाड़ी मार्ग

Wed, 22 Jul 2026 11:06 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा में बारिश के बाद बंद पड़े भरमौर एनएच को बहाल करने में जुटी जेसीबी मशीन।संवाद
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने किया दावा, पूरी तरह धंस गया है सड़क का 150 मीटर हिस्सा
विज्ञापन

विभाग ने लगाई मशीनरी, कटिंग कर वैकल्पिक तौर पर खोला जाएगा मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। नूरपुर-चुवाड़ी मार्ग पर टिक्कर गला के समीप लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को सड़क पर तीन मशीनें लगाई गईं।
विभाग ने दावा किया है कि मौसम साफ रहा तो वीरवार शाम तक वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी। अन्यथा इस मार्ग को बहाल करने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। भारी बारिश के कारण करीब 150 मीटर सड़क का हिस्सा पूरी तरह धंसने से यातायात बाधित हो गया है। सड़क के जमींदोज होने से इस मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। इससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। राहत एवं बहाली का कार्य शुरू कर दिया है। विभाग ने जेसीबी सहित आवश्यक मशीनरी तैनात कर दी है। पहाड़ी की कटिंग कर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया जा रहा है ताकि जल्द यातायात को बहाल किया जा सके। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विवेक कुमार ने बताया कि लगभग 150 मीटर सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। प्रभावित हिस्से का दोबारा निर्माण किया जाएगा। फिलहाल प्राथमिकता लोगों की आवाजाही बहाल करने की है। उन्होंने बताया कि मशीनरी लगातार काम कर रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें