फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: कोहलड़ी में भालुओं ने तोड़ दिए सेब के पौधे

Wed, 22 Jul 2026 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
कोहलड़ी गांव में जंगली भालू ने तोड़े सेब के पौधे : जागरूक पाठक
विज्ञापन
बागवान के बगीचे में पहुंचाया नुकसान, दर्जनों फलदार पौधे किए नष्ट
विज्ञापन

हजारों के नुकसान का अनुमान, विभाग ने आकलन करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। कोहलड़ी पंचायत के गांव कोहलड़ी में इन दिनों जंगली भालुओं के आतंक से ग्रामीणों और बागवानों में डर का माहौल है। भालुओं ने गांव निवासी सुनील कुमार के सेब बगीचे में घुसकर काफी नुकसान पहुंचाया है। सेब के दर्जनों फलदार पौधों को तोड़ दिया। इससे बागवान को हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

पीड़ित बागवान सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने वर्षों की मेहनत से सेब का बगीचा तैयार किया था। अच्छी पैदावार की उम्मीद थी लेकिन जंगली भालुओं की आवाजाही ने उनकी मेहनत को झटका दिया है। भालुओं ने कई पौधे पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिए हैं जबकि कइयों की टहनियां तोड़ दी हैं। भालू आए दिन बगीचे में पहुंच रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित बागवान ने जिला प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि मौके पर आकर नुकसान का सर्वे किया जाए और प्रभावित बागवान को उचित मुआवजा दिया जाए। वन विभाग के वन रक्षक ओम प्रकाश ने बताया कि कोहलड़ी गांव में जाकर निरीक्षण किया जाएगा। समस्या का समाधान करने के लिए उचित प्रयास किए जाएंगे। लोग जंगली भालुओं से अपना बचाव करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें