फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों का निलंबन वापस न लिया तो करेंगे प्रदर्शन : युकां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर युवा कांग्रेस ने कड़ा एतराज जताया है। इसको लेकर शनिवार को चंबा में युवा कांग्रेस ने विस उपाध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रकट किया। युवा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष अनिल राणा ने बताया कि जिस प्रकार भाजपा ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए कांग्रेस के पांच विधायकों को सदन से निलंबित किया है, इससे भाजपा की मानसिक मंशा का पता चलता है।
विज्ञापन

कहा कि विस अध्यक्ष ने कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस नहीं लिया तो युवा कांग्रेस इसके विरोध में प्रदेश भर में आंदोलन शुरू कर देगी। इसको लेकर भाजपा नेताओं का घेराव भी किया जाएगा। युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल में सरकार चलाने में विफल रही है। आने वाले विस चुनाव में भाजपा को हिमाचल के लोग बाहर का रास्ता दिखाएंगे। कांग्रेस पार्टी आगामी विस चुनावों में जीत दर्ज करके सरकार बनाएगी। उन्होंने कांग्रेस विधायकों के निलंबन को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें