फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार करें मांगे पूरी, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला न्यायालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष देवराज ठाकुर और सचिव मुख राम ने संयुक्त बयान में कहा कि अगर सरकार जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। राज्य कार्यकारिणी के आदेशानुसार 26 सितंबर से गेट मीटिंग करेंगे। अगर सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है तो 11 अक्तूबर को सामूहिक अवकाश पर चले जाएंगे। 21 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चंबा में शनिवार को तीसरे दिन भी कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने काले बिल्ले लगाकर कार्य किया। पदाधिकारियों ने बताया कि पूरे देश में एक जनवरी 2016 से संशोधित वेतनमान लागू हो चुका है। सरकार जिला न्यायालय के कर्मचारियों को वेतनमान देने में आनाकानी कर रही है। आज के महंगाई के दौर में सरकार ने संशोधित वेतनमान और डीए की किस्तें रोक रखी हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के सुस्त रवैये के चलते ही वे काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए। यह जानकारी प्रेस सचिव मनोज शर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें