फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एक सप्ताह में शिक्षकों की तैनाती न हुई तो स्कूल में लगा देंगे ताला

Mon, 02 Dec 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राजकीय प्राथमिक पाठशाला खंग्गू द्वितीय की स्कूल प्रबंधन समिति शिक्षकों के रिक्त पद पर गुस्से में है। समिति के पदाधिकारियों ने चेताया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर स्कूल में अध्यापकों की तैनाती नहीं की जाती है तो वे स्कूल गेट को ताला लगा देंगे। सोमवार को स्कूल में अध्यापकों की कमी को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति पदाधिकारियों और सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष डीनू राम, अभिभावकों में राजेंद्र कुमार, साहब सिंह, अशोक कुमार और दीप सिंह ने बताया कि इस स्कूल में स्थायी अध्यापक नहीं है। विभाग की ओर से डेपुटेशन के सहारे स्कूल चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


स्कूल में 23 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए पहुंच रहे है। अध्यापकों की तैनाती न होने के कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी आ रही है। वे इस मामले को लेकर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी सलूणी को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन आश्वासनों के सिवा कुछ हाथ नहीं लगा है। स्कूल में प्रभारी और एक जेबीटी अध्यापक का पद रिक्त चल रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि स्कूल में जल्द स्थायी अध्यापकों की तैनाती की जाएं। अन्यथा उन्हें मजबूरन आंदोलन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेवारी जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की होगी।
विज्ञापन

यह मामला ध्यान में लाया गया है। इस बारे में शिक्षा विभाग को निर्देशित किया जाएगा और जल्द ही अध्यापकों की तैनाती स्कूल में होगी।
मुकेश रेपसवाल, उपायुक्त, चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें