तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका को जल्द ही अपना भवन नसीब होने वाला है। इस भवन के लिए भूमि पूजन पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने विधिवत रूप से सोमवार को किया। भवन निर्माण के लिए 5.45 करोड़ रुपये के बजट की मंजूरी मिली है। पहली किस्त के रूप में 2.25 करोड़ रुपये लोक निर्माण विभाग को अनुमोदित भी कर दिए गए हैं। इसमें 2.8 करोड़ रुपये में ठेकेदार को टेंडर अवार्ड भी हो चुका है।
विद्यालय भवन बनने से आगामी समय में विद्यार्थियों को सहूलियत मिलेगी। सोमवार को भूमि पूजन के लिए पूर्व शिक्षा मंत्री के विद्यालय परिसर पर पहुंचने पर उनका फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया गया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ने संजय शर्मा उन्हें पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। आठ अक्तूबर 2024 को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का तेलका दौरे के दौरान ग्रामीणों ने उक्त मांग को उठाया। जिस पर शिक्षा मंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेलका के भवन को हरी झंडी दी थी।