फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शहर में मीट की दुकानों का किया निरीक्षण

Sat, 28 Mar 2026 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद के तहत दुकानों में मीट की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पशुपालन विभाग ने निरीक्षण अभियान चलाया।
विज्ञापन

इस दौरान पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. राकेश भंगालिया ने शहर की करीब छह मीट दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इसमें अधिकांश स्थानों पर व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने और गुणवत्ता मानकों का पालन करने के लिए विशेष रूप से जागरूक किया। डॉ. राकेश भंगालिया ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपने मीट की नियमित जांच पशुपालन विभाग कार्यालय में करवाएं। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि उपभोक्ताओं को ताजा और सुरक्षित मीट उपलब्ध हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मीट कितने दिनों पुराना है और उसमें किसी प्रकार की बीमारी तो नहीं है, इसकी जांच बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि विभाग समय-समय पर इस तरह के निरीक्षण अभियान चलाता रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें