फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 20 मई से 3 जून तक बंद रहेगा हड़सर-मणिमहेश झील मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। प्राकृतिक आपदा के बाद खस्ताहाल हुए हड़सर से मणिमहेश झील मार्ग की मरम्मत का कार्य आरंभ हो गया है। इसके तहत अब 20 मई से तीन जून तक हड़सर से मणिमहेश झील मार्ग बंद रहेगा। एडीएम भरमौर विकास शर्मा ने आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों से आग्रह किया है कि हड़सर से मणिमहेश झील मार्ग का काम प्रगति पर चल रहा है। इससे पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा के दृष्टिगत मार्ग को बंद किया जा रहा है। उन्होंने आग्रह किया है कि कोई भी इस रास्ते का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें