फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मलबे की अवैध डंपिंग से सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों को हो रहा नुकसान

Wed, 27 Nov 2024 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के परेल-कोहलड़ी मार्ग पर मलबे से क्षतिग्रस्त पेड़। संवाद
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। पर्यावरण संरक्षण के लिए वन विभाग पेड़ लगाने के अभियान चला रहा है। मगर पहले से लगे पेड़ों की सुरक्षा को लेकर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। परेल-कोहलड़ी सड़क के विस्तार के लिए खोदी जा रही मिट्टी अवैध रूप से डंप की जा रही है। इससे सैकड़ों देवदार और चीड़ के पेड़ मिट्टी की चपेट में आ गए हैं। इससे पेड़ों के नष्ट होने का खतरा है।
विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान खोदाई से निकलने वाले मलबे को फेंकने के लिए विभाग ने डनेड नाला में डंपिंग साइड चिह्नित की थी। मगर काम शुरू हुआ तो यह मिट्टी अवैध रूप से रिंडा नाला और डूला के पास डंप की जा रही है। इससे सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों का भारी नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की कटाई के दौरान तीन महीने से यह अवैध डंपिंग जारी है और इससे सैंकड़ों पेड़ नष्ट हो गए हैं।
इसको लेकर क्षेत्र के निवासी किशोरी लाल, अमर चंद, पृथी चंद, हेम राज, मोहन लाल, शीतल कुमार और चंद्रेश कुमार ने विभाग की अनदेखी पर रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि जब विभाग ने डंपिंग साइड निर्धारित कर दी थी, तो अवैध डंपिंग क्यों की जा रही है। उधर, वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल कुमार ने कहा कि मामला ध्यान में है। अवैध रूप से हो रही डंपिंग को लेकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें