फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचआरटीसी के पेंशनरों को 11 तारीख बाद भी नहीं मिली पेंशन

Fri, 11 Oct 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
पथ परिवहन पेंशन कल्याण संगठन  की बैठक में मौजूद पेंशनर।
विज्ञापन
चंबा। परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन की बैठक प्रदेश लोक निर्माण के विश्राम गृह चंबा में अध्यक्ष मनोहर लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरकार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने पर सरकार के प्रति रोष जताया गया।
विज्ञापन

पेंशनरों ने कहा कि लंबे समय से सेवानिवृत्त कर्मचारी वित्तीय लाभ जारी करने की मांग कर रहे हैं, परंतु सरकार इसके प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो निगम में कार्यरत कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
परिवहन निगम पेंशनर कल्याण संगठन के महासचिव कुलदीप कुमार ने बताया कि सरकार सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जारी करने के प्रति गंभीर नहीं दिख रही है। 11 तारीख बाद भी सरकार पेंशनरों को पेंशन की अदायगी नहीं कर पाई है। कई पेंशनर गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं। पेंशन न मिलने के कारण वे समय पर इलाज नहीं करवा पा रहे हैं। अन्य विभागों को पेंशन जारी कर दी गई है, लेकिन निगम के पेंशनरों को अभी तक सरकार पेंशन नहीं दे पाई है। कहा कि दो साल से सरकार ने मेडिकल बिलों का भी भुगतान नहीं किया है। इलाज के लिए हर महीने तीन से 4000 रुपये की राशि खर्च करनी पड़ रही है। विभागों के कर्मचारियों और पेंशनरों को 2016 के वेतनमान के एरियर के रूप में दो-दो किस्त जारी कर दी हैं, लेकिन निगम के कर्मचारी और पेंशनरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें