फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन को दें बाल संरक्षण के मामलों की सूचना : कपिल

Fri, 11 Oct 2024 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समलेऊ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने की। इस दौरान सुपरवाइजर विकी जरयाल ने टोल फ्री नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताया कि इस हेल्पलाइन फोन सेवा 1098 के माध्यम से अनाथ अर्ध-अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, घर से भागे हुए, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, शोषित, अति निर्धन, बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, छेड़छाड़ से पीड़ित और अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों की सूचना दे सकते हैं। विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श का अंतर भी समझाया गया। अनजान लोगों से सोशल मीडिया आदि प्लेटफार्म से दूर रहने की सलाह दी गई। परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने आह्वान किया कि विद्यार्थी बाल संरक्षण से संबंधित मामलों की सूचना तुरंत चाइल्ड लाइन को दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ग्राम पंचायत बाड़का के किनोट ( भैडोई ) में स्थित मैदान में 13 अक्तूबर को छिंज मेले का आयोजन किया जा रहा है। कुश्ती के अलावा अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता के साथ आंख बंद घड़ा फोड़ प्रतियोगिता भी होगी। छिंज मेला के विजेता पहलवान को 7100 रूपये ईनाम दिया जाएगा। इसके अलावा कबड्डी कबड्डी प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीम को क्रमश 5100, 3100 रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता में एंट्री फीस एक सौ रूपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज सलारिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें