चंबा। मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षित और समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एचआरटीसी ने चंबा डिपो में अतिरिक्त मेकेनिकों की तैनाती की है। चंबा डिपो में मेकेनिकों की भारी कमी को देखते हुए परिवहन निगम ने पालमपुर, पठानकोट सहित अन्य डिपो से करीब 12 अनुभवी मेकेनिक बुलाए हैं। इन मेकेनिकों की जिम्मेदारी यात्रा अवधि में बसों की समय पर और सही तरीके से मरम्मत करना होगी, ताकि मार्ग में कोई तकनीकी बाधा न आए। यह सहयोग तब तक जारी रहेगा, जब तक मणिमहेश यात्रा समाप्त नहीं हो जाती।
उल्लेखनीय है कि हर साल मणिमहेश यात्रा के समय चंबा में बाहरी डिपो से मेकेनिक बुलाने पड़ते हैं, लेकिन स्थायी रूप से मेकेनिकों की कमी अब तक पूरी नहीं हो पाई है। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शूगल सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कतें न झेलनी पड़े। इसके लिए बाहरी डिपो से मेकेनिक बुलाएं है।