फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा-पनेला रूट पर थमे एचआरटीसी बस के पहिये, दो घंटे परेशान रहे यात्री

Thu, 19 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा-पनेला रूट पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस चामुंडा माता मंदिर के पास बुधवार को शाम 5:30 बजे के करीब तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। बस करीब दो घंटे तक स्टार्ट नहीं हुई, जिससे यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ा। इसके बाद 25 यात्रियों ने मजबूरी में निजी बस का सहारा लिया।
विज्ञापन

हालांकि इस दौरान यात्रियों ने निगम की बसों की लगातार बिगड़ती स्थिति पर नाराजगी जताई और नियमित रखरखाव न होने पर सवाल उठाए।
यात्री सपना देवी, निशा देवी, उर्मिला देवी, मनीषा देवी, राज कुमार, रवि कुमार और बबलू कुमार का कहना है कि यह समस्या रोजाना किसी न किसी रूट पर बनी रहती है। तकनीकी खराबी और बसों की अनियमित सेवा के कारण यात्रियों को समय और पैसे, दोनों का नुकसान उठाना पड़ता है।
सप्ताह के दो बार तो यह बस खराब होती ही है। विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी होती है। यह बस रोजाना शाम 5 बजे बस स्टैंड से चलती है। इसमें विशेषकर नौकरी पेशा और विद्यार्थी बैठे होते हैं, जो समय पर घर नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की है कि बसों की जांच करके की उन्हें रूट पर भेजा जाए।
विज्ञापन

वहीं, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि कई बार बसों में तकनीकी खराबी के चलते समस्या उत्पन्न हो जाती है। बसों की जांच करके की उसे रूट पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें