फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बच्चों को 23 को दी जाएगी पेट के कीड़े मारने की दवा

Thu, 19 Feb 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर 23 फरवरी को 19 वर्ष तक आयु वाले बच्चों को स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेट के कीड़े मारने की दवा एल्बेंडाजोल दी जाएगी, जबकि पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी प्रदान की जाएगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं विटामिन-ए के संबंध में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को इस अभियान के तहत कवर किया जाए। बच्चों के पेट में कीड़े होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें दूषित जल स्रोतों से पानी पीना, मिट्टी में खेलना और बिना हाथ धोए भोजन करना आदि शामिल है। इस संक्रमण से एनीमिया, कुपोषण और बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसलिए राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जाते हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जालम सिंह भारद्वाज ने बताया कि विटामिन-ए की खुराक पांच वर्ष तक के बच्चों को आंखों की बीमारियों से बचाव के लिए दी जाती है। एल्बेंडाजोल की खुराक 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को दी जाती है, जो बच्चे 23 फरवरी को खुराक नहीं ले पाएंगे, वे 28 फरवरी को दवा ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें