फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: टूटी और उखड़ी सीटों के बीच रूट पर दौड़ी एचआरटीसी बस

Sun, 15 Feb 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा डिपो की बसों की हालात इतनी खराब हो चुकी है कि यात्रियों को सफर के दौरान गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि बसों की सीटें फटी और उखड़ी हुई हैं और मरम्मत का काम समय पर नहीं हो पा रहा। शनिवार को चंबा से मंडी रूट पर जाने वाली बस की ऐसी हालत देखने को मिली। जहां सीटें अलग हो चुकी हैं। कई सीटें फट चुकी हैं। चालक की सीट भी निकल चुकी है। लंबे सफर में खटारा बस भेजी जा रही हैं। लंबे सफर में यात्रियों के लिए आराम की उम्मीद करना मुश्किल है। खस्ताहाल बसों की वजह से परिवहन निगम की सुरक्षा और सुविधा दोनों पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि चंबा डिपो की करीब 120 बसें हैं। जिनमें से सौ बसें ऐसी हैं जिनकी सीटें निकल गई हैं। दरवाजे और खिड़कियां टूट चुकी हैं। फिर भी यात्रियों को उन्हीं खटारा बसों में भेजा जा रहा है।
यात्रियों में अनिल कुमार, आशीष कुमार, सुशील कुमार, मीना शर्मा, प्रियंका कुमारी, मनीषा ठाकुर ने बताया कि लंबे सफर पर सरकारी बसें ही दौड़ती हैं। जिनकी हालत काफी दयनीय हो चुकी है। सीटें टूट चुकी हैं। जहां आरामदायक सफर करना मुश्किल है। इतना किराया देने के बाद भी उन्हें सरकारी बसों में अच्छी सुविधा नहीं मिलती है। ऐसी कोई बस नहीं जिसकी सीटें नहीं निकली हैं। अगर निजी बसें लंबे रूटों पर जाती तो वह सरकारी बसों में जरा सफर नहीं करते। परिवहन निगम या तो नई बसें लंबे रूटों पर भेजे या फिर खटारा बसों की मरम्मत करवाए ताकि उनका लंबा सफर आरामदायक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि नई बसों की डिमांड भेजी है। जिन बसों की सीटें टूटी हैं, उनकी मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें