फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच दिन से कोटी पुल के पास खड़ी एचआरटीसी बस, लग रहा जाम

Wed, 18 Feb 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरी (चंबा)। कोटी पुल के पास एचआरटीसी के चंबा डिपो की बस पांच दिन से खड़ी है। बस चंबा से सलूणी की ओर जा रही थी, लेकिन तकनीकी खराबी के चलते यह इस मार्ग पर ही रुक गई। बस के खड़ी रहने की वजह से यह सड़क जाम का कारण बन रही है, विशेषकर तब जब आमने-सामने से बड़ी गाड़ियां गुजरती हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार परिवहन निगम की ओर से अब तक कोई मेकेनिक बस की मरम्मत के लिए नहीं आया है। जीवन कुमार, रोहित कुमार, कर्म चंद, मनीष कुमार और जगदीश कुमार ने बताया कि हर सप्ताह सरकारी बसें आधे रास्ते ही हांफ जाती है। इससे सवारियों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की है कि बस की मरम्मत करवाकर उसे रूट पर भेजा जाए। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि मेकेनिक को भेज बस को दुरुस्त करवाकर रूट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें