फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा-साच मार्ग पर रविवार को नहीं दौड़ती एचआरटीसी की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
खज्जियार (चंबा)। चंबा-साच मार्ग पर लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस चलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रविवार को कोई भी बस साच मार्ग पर नहीं चलती है। इस कारण जिला मुख्यालय में आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से यात्रियों को पैदल या निजी वाहन से जिला मुख्यालय आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत साच की प्रधान बबीता कुमारी, पूर्व प्रधान पवन कुमार, सुरजीत कुमार, हितेश कुमार, चमन कुमार, रीनू, किरन, सपना, ममता, दिनेश, सन्नी, रोहित, विकू, नरेंद्र और अनिल ने बताया साच के लिए रविवार को बस सेवा न होने से लोगों को पैदल मुख्यालय तक पहुंचने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
इसको देखते हुए लोगों ने हिमाचल पथ परिवहन निगम से मांग की कि साच के लिए रविवार को बस सुविधा प्रदान की जाए। पंचायत के अधिकतर लोग किसान हैं और रोजाना मेहनत मजदूरी के लिए जिला मुख्यालय का रुख करते हैं।
विज्ञापन

इस कारण रविवार को लोगों को पैदल चलना पड़ता है। किसान दूध और सब्जियां बेचने के लिए जिला मुख्यालय आते हैं। इस कारण उन्हें रविवार को पैदल ही रुख करना पड़ता है। लोगों ने मांग की कि कम से कम रविवार के दिन सुबह साच के लिए बस को चलाया जाए, ताकि लोगों को परेशानी पेश न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें