फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: एचपीसीए वॉरियर्स को हरा एचपीसीए टाइटंस बना चैंपियन

Mon, 15 Jun 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। आषाढ़ नाग मेला खेल प्रतियोगिता के तहत आयोजित अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में एचपीसीए टाइटंस ने एचपीसीए वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

फाइनल में एचपीसीए वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 130 रन बनाए। नवल ने 35 और युगल ने 25 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। शिवांश और वैदेही ने तीन-तीन विकेट चटकाए और वॉरियर्स की टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचपीसीए टाइटंस की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। टीम ने केवल एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया। हिमांशु ने 81 रन की नाबाद पारी खेली। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों के खेल भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें