फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दो परिवारों के मकान, गोशालाएं जलीं, दम घुटने से गाय की मौत

Sat, 20 Jun 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सलेहन गांव में राख के ढेर में तब्दील मकान। जागरूक पाठक
विज्ञापन
भीषण अग्निकांड से आंका गया है 10.50 लाख रुपये का प्रारंभिक नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। घघरोथा पंचायत के सलेहन गांव में शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुए भीषण अग्निकांड में दो परिवारों के मकान और गोशालाएं जलकर राख हो गईं।
तीन कमरे, दो रसोईघर और दो गोशालाएं पूरी तरह नष्ट हो गईं जबकि गोशाला में बंधी एक गाय की दम घुटने से मौत हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से करीब 10.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग सबसे पहले संजू पुत्र राजेश के दो मंजिला स्लेटपोश मकान में लगी। मकान की निचली मंजिल में मौजूद राजेंद्र कुमार ने धुएं की गंध महसूस की और बाहर निकलकर देखा तो आग तेजी से फैल चुकी थी। मकान से उठ रहे धुएं को देख सिल्लाघ्राट स्कूल के विद्यार्थी, अध्यापक और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और अध्यापकों ने प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी लाकर बाल्टियों और डिब्बों के माध्यम से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। तेज लपटों ने देखते ही देखते संजू का मकान, रसोईघर और गोशाला अपनी चपेट में ले लिया। मकान में रखा राशन, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

आग ने पड़ोस में स्थित प्यार सिंह पुत्र चैनो के मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उनके एक कमरे, रसोईघर और गोशाला को भी भारी नुकसान पहुंचा। वहीं, प्रोमिला पुत्री गीता देवी के मकान की छत उखाड़कर सामान बचाने के प्रयास में मकान को नुकसान पहुंचा, जबकि प्रताप सिंह पुत्र साहलो राम के मकान को आंशिक क्षति हुई। अग्निकांड के बाद प्रभावित संजू और प्यार सिंह के परिवारों ने पड़ोसियों के घरों में शरण ली है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कर रही है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम सिंह, उदय कुमार, शक्तो राम, नर सिंह, भूपेंद्र और राजो ने आरोप लगाया कि लगभग 40 मिनट की दूरी होने के बावजूद अग्निशमन विभाग की टीम को घटनास्थल तक पहुंचने में करीब पौने दो घंटे लग गए। उनका कहना है कि टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर आग पर काफी हद तक काबू पा लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें