फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने बंद करवाई अवैध सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने बंद करवाई अवैध सड़क
विज्ञापन

चंबा। शहर की समीपवर्ती ग्राम पंचायत उदयपुर में अवैध रूप से बनी सड़क को वन विभाग ने बंद करवा दिया है। सूचना मिलने के बाद वन विभाग ने यह कार्रवाई की। इस मौके पर पुलिस चौकी द्रड्डा की टीम भी मौजूूद रही। वन विभाग की टीम ने छोनाला से लेकर चिकड़यानी तक बनी अवैैध सड़क को जेसीबी से बंद कर दिया है। यह कार्रवाई वन परिक्षेत्र अधिकारी डलहौजी ओंकार सिंह ने की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में अवैध खनन जोरों पर चला हुआ है। रावी नदी में खनन कर कुछ लोग रेत बेच रहे हैं और इसके लिए अवैध रूप से सड़क का निर्माण किया गया था। यह सड़क वन विभाग की जमीन पर बनाई गई थी। सड़क को बंद कर यहां सूचना बोर्ड भी चस्पा कर दिया गया है। वन मंडल अधिकारी कमल भारती ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इसके बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम मौके पर भेजी गई और अवैध सड़क को बंद करवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें