फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: बनीखेत में होटल कारोबारियों ने बनाई एसोसिएशन, सोमराज अरोड़ा चेयरमैन

Wed, 28 Oct 2026 10:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
बनीखेत में होटल एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते होटल कारोवारी - आयोजक
विज्ञापन
आरके महाजन को अध्यक्ष की जिम्मेदारी, पर्यटन और कारोबार से जुड़े मुद्दे उठाएगा संगठन
विज्ञापन

होटल व्यवसायियों के हितों की पैरवी और आपसी समन्वय मजबूत करने पर रहेगा जोर
संवाद न्यूज एजेंसी

बनीखेत (चंबा)। पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनीखेत क्षेत्र में होटल कारोबारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने के उद्देश्य से होटल एसोसिएशन का गठन किया गया है।
मंगलवार को बनीखेत स्थित होटल व्यास पुष्प में होटल कारोबारियों की बैठक हुई। इसमें नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गईं।
विज्ञापन


बैठक में सोमराज अरोड़ा को एसोसिएशन का चेयरमैन और आरके महाजन को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा तिलक राज माहड़ को सचिव, प्रीतम सिंह ठाकुर को कोषाध्यक्ष, प्रशांत शर्मा और रमेश गुप्ता को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा महेंद्र सिंह सरीन को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, अमित शिंगारी को मीडिया सचिव, नीरज तलवार को वरिष्ठ संयुक्त सचिव और चरणजीत सिंह को वरिष्ठ सचिव नियुक्त किया गया। पवन शर्मा और राजीव शर्मा को सचिव बनाया गया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के गठन से बनीखेत क्षेत्र के होटल कारोबारियों को अपनी समस्याओं और मांगों को सामूहिक रूप से उठाने के लिए साझा मंच मिलेगा। संगठन के माध्यम से पर्यटन एवं होटल व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने और कारोबारियों के हितों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। बनीखेत क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एसोसिएशन का गठन महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें