फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: होली के एकलव्य विद्यालय में 4.11 करोड़ का छात्रावास तैयार

Sun, 11 Oct 2026 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
10 कमरों में 60 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था, दूरदराज के बच्चों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

आवासीय सुविधा से पढ़ाई होगी आसान, दूरदराज क्षेत्रों के विवद्यार्थियों को मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
होली (चंबा)। दुर्गम क्षेत्र होली में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अब आवास के लिए दूसरे स्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में करीब 4 करोड़ 11 लाख रुपये की लागत से छात्रावास भवन तैयार किया गया है। इसमें एक साथ 60 विद्यार्थियों के रहने की व्यवस्था है। इससे दूरदराज के क्षेत्रों से यहां शिक्षा ग्रहण करने आने वाले विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
बहुमंजिला छात्रावास भवन में कुल 10 कमरे बनाए गए हैं। प्रत्येक कमरे में छह विद्यार्थियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस तरह भवन में 60 विद्यार्थी रह सकेंगे। छात्रावास बनने से विद्यार्थियों को विद्यालय के नजदीक रहने और पढ़ाई के लिए अनुकूल माहौल मिलने में मदद मिलेगी। खासकर दूरस्थ गांवों से आने वाले बच्चों के लिए यह सुविधा उपयोगी साबित होगी, जिन्हें पढ़ाई के साथ रहने की व्यवस्था करना भी चुनौतीपूर्ण रहता है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र में शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत करने के लिहाज से छात्रावास का निर्माण अहम माना जा रहा है। आवासीय व्यवस्था उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने का अवसर मिलेगा। साथ ही विद्यालय के बुनियादी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि होली स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए छात्रावास का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें