फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पंचायतों में लगने वाले पौधे खुद खरीदेगा उद्यान विभाग

Thu, 01 Feb 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। पंचायतों के तहत गांवों में लगाए जाने वाले फलदार पौधों की खरीद-फरोख्त अब पंचायत प्रतिनिधियों के बजाय उद्यान विभाग खुद करेगा।
विज्ञापन

इससे फलदार पौधों की खरीद-फरोख्त में किसी प्रकार का गोलमाल न हो सके। इस बारे में जिला प्रशासन ने उद्यान विभाग और विकास खंड अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। उद्यान विभाग ने पंचायतों को भी मांग संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
चुराह उपमंडल की सनवाल पंचायत में सेब पौधे लगाने के नाम पर गड़बड़ी का मामला सामने आया है। मनरेगा के तहत पंचायत के वार्डों में सेब बगीचे लगाने के लिए एक करोड़ 17 लाख 16 हजार 32 रुपये स्वीकृत हुए थे। क्षेत्र में 48,500 सेब के पौधे रोपे जाने थे। धरातल पर 19,387 पौधे ही लगाए गए। इस कार्य पर 87 लाख 30 हजार की राशि खर्च गई। पंचात प्रतिनिधियों और कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने पंचायत से प्रस्ताव पारित कर उद्यान विभाग की तय से अधिक दरों पर सेब पौधे खरीदकर लगा दिए। उद्यान विभाग के परामर्श के बिना 64 लाख 57 हजार 560 रुपये राशि का दुरुपयोग किया। जो सेब पौधे लगाए गए थे, उनकी गुणवत्ता सहित दामों को लेकर भी पंचायत प्रतिनिधियों ने उद्यान विभाग से अनुमति नहीं ली थी। जहां से पौधे खरीदे, उस नर्सरी में इतनी अधिक संख्या में पौधे तैयार करने की क्षमता नहीं थी। इसकी मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि पंचायत स्तर पर फलदार पौधों की खरीद अब विभाग करेगा। पंचायतों से मांग भेजी जाएगी। इसके अनुसार ही विभाग नर्सरियों से फलदार पौधों को खरीद कर रोपित करने को पंचायतों को देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें