फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन संक्रमित अब नहीं सोएंगे भूखे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। होम क्वारंटीन और आइसोलेट संक्रमित व्यक्ति और उनके परिवार अब अपने घरों में भूखे नहीं सोएंगे। होम आइसोलेट लोगों और उनके परिवारों का कोविड काल में अपनों की ओर से साथ छोड़ने और पड़ोसियों का भी सहयोग न मिलने संबंधी प्रशासन को शिकायतें मिली हैं। उसके बाद अब जिला प्रशासन ने समाजसेवी संस्थाओं को होम क्वारंटीन, आइसोलेट संक्रमितों और परिवारों के घरों तक राशन पहुंचाने का जिम्मा सौंपा है। इसके तहत प्रशासन ने समाजसेवी संस्थाओं को नगर परिषद के वार्डों और पंचायतों को आवंटित कर दिया है। जिले में वर्तमान में 2106 लोग होम आइसोलेट हैं तो वहीं, 114 लोग कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

प्रेरणा संस्था के मोबाइल नंबर (70186-05998) पर नप चंबा के वार्ड माई का बाग, ओबड़ी, बालू, परेल सहित बंदला, बलोठ, ब्रेही, चड़ी, छतराडी, दाड़वी, गुराड़, गैहरा, गुराड़, जांघी, नेड़, किलोड़, कुठेड़, खुंदेल, कूंर, लोथल, लेच, राड़ी, सुनारा, झुलाड़ा, दुलाहर, मसरूंड, कंदला, प्राहनवी, चंडी, रूपणी, पियुहरा, प्रीणा और साच सहित निरंकारी मिशन चंबा के लोग खाद्य सामग्री के लिए संपर्क कर सकते हैं। श्रद्धा मल्टीपर्पज एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी चंबा के फोन नंबर 98057-10017,94181-55984 पर नप वार्ड हरदासपुरा, मुगला, करियां, पंचायतें साहो, जडेरा, सिल्लाघ्राट, परोथा, बरौर के लोग संपर्क कर सकते हैं। सेवा भारती महाजन सभा (94184-88484, 94180-90000, 94183-30333) के नंबर पर नप वार्ड सपड़ी, हटनाला, जनसाली, चौंतड़ा, सुराड़ा, पंचायतें लुडेरा, जड़ेरा, उटीप, बाट, सुंगल, पल्यूर के बाशिंदे संपर्क कर सकते हैं। स्वर्णकार संघ के फोन नंबर 94180-24746,97362-00800 पर कसाकड़ा वार्ड, पंचायतें भनौता, उदयुपर, चिलबंगला, द्रड्डा, चंबा सविअर/अंजुमन इस्लामिया के नंबर 97362-04242,97366-09949 पर वार्ड चौगान, कश्मीरी मोहल्ला, पक्काटाला, पंचायतें करियां, दुलाड़ा, गागला, बकाण, बैली, लुड्डू, रजेरा, राजनगर, चकलू, सिढकुंड, मैहला, पुखरी के लोग खाद्य सामग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं। मंडल चंबा/ग्राम पंचायत के नंबर 98050-75333 पर खज्जियार, रठियार, औड़ा, मंगला, कुपाहड़ा, बसोधन, बख्तपुर, कोलका, जटकरी, भड़ियां, अठलुई, ग्राम पंचायत सरोल के 94181-43899 नंबर पर सरोल, हरिपुर, राजपुरा, कियाणी, कैला, पलूही के लोग संपर्क कर सकते हैं।
वहीं, विश्व हिंदू परिषद चंबा के फोन नंबर 70188-79960,94181-85810,98168-33069 पर ग्राम पंचायत जडेरा, कीड़ी, भाला, सराहन, लग्गा और गुरु की फौज संस्था के फोन नंबर 94182-94073 पर नप वार्ड लोअर जुलाहकड़ी और अपर जुलाहकडी के लोग संपर्क कर सकते हैं। वहीं, दयानंद मठ के फोन नंबर 62300-53105,94595-45078 पर द्रम्मण, परेल, नगोड़ी, कोहल्ड़ी, रिंडा, सिंगी, पलूंही, पंजोह और गुरु रविदास जी हेल्पलाइन 88940-88255,94592-22580 पर धड़ोग/अपर, लोअर, एसडीएम कार्यालय चंबा 98169-02422 पर शहर के किसी भी वार्ड व पंचायत के लोग खाद्य सामग्री के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें