फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हार्डवेयर की दुकानों पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले में कोरोना कर्फ्यू के 15 दिन बाद मंगलवार को हार्डवेयर की दुकानें खुली। ये दुकानें बेशक तीन घंटों तक ही खुलीं लेकिन, गृह निर्माण संबंधी सामान लेने के लिए लोगों की दुकानों पर खूब भीड़ उमड़ी। दुकानदार फोन कॉल्स पर ग्राहकों को अटेंड करते दिखे। कुल मिलाकर 15 दिन बाद खुली हार्डवेयर की दुकानों के कारोबारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दुकानें सुबह दस बजे खुल गई थीं। कोरोना गाइडलाइन की पालना करते हुए लोगों ने सामान खरीदा। तीन घंटे बाद दोपहर एक बजे दुकानें बंद हुईं। सरकार की ओर से सप्ताह में दो दिन ही दुकानें खोलने की अनुमति दी है। अब शुक्रवार को हार्डवेयर की दुकानें खुलेंगी। कर्फ्यू ढील के दौरान मुख्य बाजार, हरदासपुरा, मुगला, करियां सरोल, सुल्तानपुर सहित अन्य क्षेत्रों में दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें