फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ामुख के समीप भूस्खलन से होली मार्ग बंद

विज्ञापन
चंबा-होली सड़क मार्ग पर खड़ामुख के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों को देखते राहगीर। - फोटो : Chamba
विज्ञापन
होली(चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग पर एक बार फिर भूस्खलन के कारण बाधित हो गया है।
विज्ञापन

इस वजह से क्षेत्र के लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। खड़ामुख के समीप पहाड़ी से चट्टान दरकने से यह समस्या पेश आई है। शनिवार देर शाम मार्ग पर भूस्खलन हुआ। ऐसे में यात्रियों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मार्ग बाधित होने से रूट पर जा रही एचआरटीसी की दो बसें और छोटे वाहन भी फंस गए। इसके बाद यात्री ट्रांसमिट के जरिये गंतव्यों तक पहुंचाया गया। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर पहुंची। रविवार को भी पूरा दिन मशीनरी मार्ग बहाल करने में जुटी रही। गनीमत रही कि भूस्खलन के दौरान कोई भी वाहन चालक या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर दो दिन पहले भी भारी भूस्खलन हुआ था। इस कारण मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई थी। यात्री विनोद कुमार, अजय कुुमार, सुनील कुमार, बिमला देवी, रेखा देवी, सुरेंद्र सिंह, बिक्कू राम, कमल कुमार, प्रवीण सिंह, देवी चंद और उत्तम दास का कहना है कि मार्ग पर पिछले एक सप्ताह में दो बार अलग-अलग जगहों पर भूस्खलन हो चुका है। जबकि खड़ामुख में दोबारा पहाड़ दरका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि होली के लिए यह एक मात्र ही रास्ता है। इस कारण यहां भूस्खलन होने से आवाजाही पूरी तरह से बाधित हो गई है। यात्रियों ने सरकार से मांग की कि भूस्खलन ग्रसित मार्ग पर सफर सुरक्षित करने लिए उचित प्रयास किए जाएं। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता जालम सिंह ने बताया कि मार्ग बंद होने की सूचना के बाद मौके पर मशीनरी भेजी गई। मार्ग बहाल करने के प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें