चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती करियां पंचायत में पुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते हुए धरा। पुलिस ने जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ने के साथ दाव पर लगी दस हजार 340 रुपये की नकद राशि को भी जब्त किया।
चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई को पुलिस थाना सदर के एसएचओ शकीनी कपूर की अगुवाई में अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।