चंबा चौगान में हॉकी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी।संवाद
विधायक नीरज नैयर ने नवाजीं हॉकी की विजेता और उप विजेता टीमें
चंबा चौगान में आयोजित मिंजर मेला प्री हॉकी प्रतियोगिता का समापन
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीत के लिए दिखाया अपना दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में मिंजर मेला प्री हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन अहम मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का फाइनल हॉकी ब्लास्ट की टीम ने जीता । फाइनल मैच में हॉकी ब्लास्ट ने सीएससी की टीम को 4-1 से हराया।
इससे पहले पहला सेमीफाइनल मैच सीएससी बनाम 59 इलेवन के बीच हुआ। मैच में सीएससी ने आठ और 59 इलेवन पांच गोल ही दाग सकी। सीएससी ने तीन गोल के अंतर से फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल हॉकी ब्लॉस्टर बनाम हॉकी उदयपुर के बीच हुआ। इसमें हॉकी ब्लॉस्टर की टीम ने 8-4 अंतर से जीत दर्ज की। तीसरे स्थान के लिए आयोजित मैच में हॉकी उदयपुर ने हॉकी चंबा 6-3 से शिकस्त दी। प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक नीरज नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरक्त की। उन्होंने खिलाड़ियों को इनाम बांटे। साथ ही इसी तरह खेलों में भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने से व्यक्ति का शारीरिक और मानसिक विकास होता है। यह जानकारी आयोजन सचिव मुकेश बेदी ने दी।