फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भूस्खलन से चकोली-लडेरा सड़क बंद

Mon, 07 Jul 2025 06:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
हरुई और हिमगिरी के पास गाड़ियां फंसीं, दोनों तरफ लगा लंबा जाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। चकोली-लडेरा मार्ग पर हरुई और हिमगिरी के पास रविवार को भारी बारिश के चलते भूस्खलन हो गया। इससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। इस कारण आधे रास्ते में कई वाहन फंसे रहे और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। गाड़ियों को चंबा पहुंचने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रविवार को सुबह करीब 10:30 बजे सड़क पर मलबा आ गिरा, जिससे मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता अजय ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने जल्द मार्ग बहाल करने का आश्वासन दिया है। बारिश के कारण लगातार भूस्खलन की स्थिति बनी हुई है, जिससे मरम्मत कार्य में भी बाधा आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें