चंबा। साच नाला प्रीमियर लीग-2025 टीजी चैंपियन टीम ने अपने नाम कर ली है। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला धबेली बनाम टीजी चैंपियन के मध्य में खेला गया। टॉस जीत कर धबेली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले खेलते हुए धबेली की टीम ने निर्धारित छह ओवर में 66 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीजी चैंपियन की टीम ने सात विकेट से मैच अपने नाम किया। प्रतियोगिता की विजेता रही टीजी चैंपियन टीम को 5100 रुपये और ट्रॉफी इनाम में दी गई। उपविजेता रही धबेली की टीम को 3500 रुपये और ट्रॉफी दी गई। फाइनल मैच में विनोद कुमार मैन ऑफ द मैच रहे। उन्होंने दो ओवर में चार खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
इससे पहले चुराह इलेवन बनाम टीजी चैंपियन और धबेली बनाम द्रबला बॉयज टीम के मध्य सेमीफाइनल मुकाबले हुए। संवाद