फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमाचल को सीनियर नेशनल की मेजबानी की उम्मीद

Mon, 26 Oct 2026 10:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
टायराथॉन फेडरेशन की एजीएम में व्यावसायिक लीग की तर्ज पर प्रतियोगिता शुरू करने को मंजूरी
विज्ञापन

2027-28 का खेल कैलेंडर तय, विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बनीखेत (चंबा)। पद्दर मैदान में पहली जूनियर नेशनल टायराथॉन चैंपियनशिप के सफल आयोजन के बाद टायराथॉन फेडरेशन ऑफ इंडिया की वार्षिक महासभा (एजीएम) स्थानीय होटल ब्यास पुष्प में हुई।
महासंघ के महासचिव प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नए अध्यक्ष और कार्यकारी सदस्यों का चुनाव किया गया। साथ ही देश में पहली बार व्यावसायिक लीग की तर्ज पर टायराथॉन प्रतियोगिता शुरू करने के प्रारूप को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में वर्ष 2027-28 के राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, रैंकिंग और जूनियर मुकाबलों के वार्षिक खेल कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया। महासंघ की कार्यप्रणाली बेहतर बनाने के लिए सीईओ और सीओओ की जिम्मेदारियां तय की गईं। फंड जुटाने, खिलाड़ी कल्याण, टूर्नामेंट और तकनीकी मामलों के लिए चार विशेष कमेटियां गठित की गईं। वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट खातों और वर्ष 2027-28 के बजट को भी मंजूरी दी गई। खेल के विस्तार के लिए सभी राज्य टायराथॉन संघों का संबंधित राज्य ओलंपिक संघों से संबद्ध होना अनिवार्य किया गया।
इससे पहले चैंपियनशिप के समापन समारोह में समाजसेवी एवं उद्योगपति राहुल ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विभिन्न राज्यों से आए बाल खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

राहुल ठाकुर ने उम्मीद जताई कि आगामी सीनियर नेशनल टायराथॉन चैंपियनशिप 2026-27 की मेजबानी हिमाचल प्रदेश टायराथॉन एसोसिएशन को मिलेगी। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने और टायराथॉन को अधिक लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें