फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से गिरे पत्थर, सवार थे करीब 20 यात्री; अगला टायर सड़क से बाहर निकला

Wed, 08 Apr 2026 02:57 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।

सार

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में भरमौर-हड़सर-कुगती रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बस पर पहाड़ी से पत्थर गिरे हैं। बस में करीब 20 सवारियां थीं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचआरटीसी बस पर गिरे पत्थर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवारियों से भरी एचआरटीसी की बस उस समय खाई में गिरने से बाल-बाल बची। जब कुगती से भरमौर जाते समय हड़सर के पास सांदी में बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। वहां पर पहले से भूस्खलन हो रहा था, इस कारण सड़क के एक छोर पर पत्थर गिरे हुए थे। जिससे बचाते हुए चालक ने जैसे ही बस को दूसरी तरफ से निकाला तो अचानक टायर हवा में लटक गया। सवारियों में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन




चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसी जगह बस को रोक दिया और सवारियों को नीचे उतरने के लिए कहा। इसके बाद खुद नीचे उतरकर हालात का जायजा लिया। बस को चलाकर वहां से निकाल पाना नामुमकिन था। ऐसे में जेसीबी को बुलाकर बस को निकालने का निर्णय लिया गया है। एक घंटे के बाद जेसीबी वहां पहुंची। लोहे की तार से बस को बांध कर जेसीबी ने खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस तरह एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में सफर करने वाले 20 से 25 लोग निजी वाहनों और पैदल ही अपने गंत्वय की तरफ रवाना हुए। सबके चेहरे पर एक ही खौफ था कि यदि बस नीचे गिर जाती तो शायद उनकी जान भी जा सकती थी। फिलहाल चालक की समझदारी से उनकी जान बच गई। एचआरटीसी चंबा डिपो के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि कुगती से भरमौर की तरफ जा रही बस का अगला टायर सड़क से बाहर लटका। बस और यात्री सुरक्षित हैं। यह घटना सड़क पर हो रहे भूस्खलन के कारण हुई। फिलहाल बस को वहां से निकाल लिया गया है।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें