फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रजेरा से कलसूई तक खुला हाईवे, दलदली सड़क बढ़ा रही परेशानी

विज्ञापन
भरमौर-पठानकोट हाईवे पर जरंगला में लगा वाहनों का जाम। संवाद
विज्ञापन
चंबा। चंबा-भरमौर हाईवे 17 किलोमीटर तक खुल गया है। शुक्रवार को रजेरा से कलसूई तक हाईवे पर मलबा हटा लिया है। हालांकि हाईवे दलदल में तब्दील हो चुका है। दलदल के बीच वाहन चालक और राहगीर आवाजाही कर रहे हैं। हर 50 मीटर की दूरी पर सड़क पर मलबा गिरा है। जिसे काटकर वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया गया है। इससे वहां दलदल की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, वाहनों को गुजरने में वहां कोई परेशानी नहीं हो रही है, पैदल आवाजाही करने वाले मणिमहेश यात्रियों व अन्य लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई राहगीर इस दलदल को नंगे पांव पार कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्रद्धालु पैदल भरमौर से चंबा पहुंच रहे हैं, उनका कहना है कि सड़क को बनने में छह महीने लग जाएंगे। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी तक सड़क खुलने की कोई जानकारी सरकार व प्रशासन की तरफ से नहीं दी गई है। सड़क कई स्थानों पर रावी नदी के बहाव में बह चुकी है। जहां पर नई सड़क बनाना विभाग के लिए चुनौती है। सबसे बड़ी परेशानी यह भी है कि एनएच के पास खुद की मशीनरी ही नहीं है। अब ठेकेदारों से कार्य करवाने के लिए धन की कमी भी आई आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें