चंबा में चुराह के भंजराड़ू-शहवा-भड़कवास मार्ग कार दर्घटना के बाद मौके पर लोगों से बात करते विधा
चंबा। बहन और उसके परिवार के साथ हंसी-खुशी घर पहुंचाने जा रहे डोगरा रेजिमेंट के जवान हेमपाल की हसरत अधूरी ही रह गई। उन्हें क्या मालूम था कि चट्टान रूपी काल उनके इंतजार में है। घर से कुछ किलोमीटर पहले ही चट्टान की जद में आने से कार हादसे का शिकार हो गई। हेमपाल कुछ दिन पूर्व ही रक्षाबंधन के अवसर पर घर पहुंचे थे। हेमपाल वीरवार को अपनी कार में बनीखेत पहुंचे। जहां से शाम के समय बहन के परिवार के साथ निकले थे। हेमपाल अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो बच्चे, भाई व बहन छोड़ गए हैं। शुक्रवार दोपहर बाद सेना की टुकड़ी सिपाही हेमपाल के गांव पहुंची और उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया।
सोशल मीडिया पर हुए लाइव, घर जाने की झलक रही थी खुशी
बनीखेत से बहन के घर के लिए कार में सवार हो निकले राजेश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट फेसबुक पर लाइव कर परिवार संग कुछ पलों को कैद कर लिया। बनीखेत से पूरा परिवार घर लौटने को लेकर काफी खुश दिख रहा था, लेकिन काल को कुछ ओर ही मंजूर था।