फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हिमोफिलीया मरीजों को मिली बड़ी राहत, चंबा पहुंचे फैक्टर-9 इंजेक्शन

Wed, 24 Jul 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा के हिमोफिलीया के मरीजों को अब फैक्टर- 9 इंजेक्शन लगवाने के लिए हजारों रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे, क्योंकि चंबा मेडिकल कॉलेज में फैक्टर-9 इंजेक्शन की आपूर्ति पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

इन मरीजों को स्वास्थ्य विभाग उनकी जरूरत अनुसार इंजेक्शन लगाने की व्यवस्था करेगा। इससे पहले इन मरीजों को बाजार से 6000 रुपये प्रति इंजेक्शन खरीदकर लगवाना पड़ रहा था। कई मरीजों के लिए इंजेक्शन खरीद पाना मुश्किल हो रहा था। इन मरीजों को रूटीन में हर हाल में फैक्टर-9 इंजेक्शन लगाना पड़ता है। अन्यथा उनके शरीर से खून का बहाव होता रहता है। इसे स्राव को रोकने के लिए विशेषज्ञ मरीजों को फैक्टर-9 इंजेक्शन लगाते हैं, जिससे रक्तस्राव को रोककर उनके मर्ज को कम किया जा सके। यह बीमारी जिस व्यक्ति को होती है, उसे नियमित तौर फैक्टर-9 इंजेक्शन लगाना ही पड़ता है। चंबा जिले में ऐसे आधा दर्जन मरीज हैं, जो जिले के विभिन्न इलाकों से संबंधित हैं। इन मरीजों को समय पर फैक्टर-9 इंजेक्शन लगाना पड़ता है। कई मरीजों को महीने में दो से तीन बार भी इंजेक्शन लगाने की नौबत पड़ सकती है। ऐसी परिस्थिति में मरीज के घरवालों को इतनी मात्रा में इंजेक्शन उपलब्ध करवा पाना मुश्किल हो जाता है, लेकिन अब चंबा मेडिकल कॉलेज में फैक्टर-9 इंजेक्शन की खेप पहुंच चुकी है।
उधर, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर बिपन ठाकुर ने बताया कि फैक्टर-9 इंजेक्शन की सप्लाई पहुंच चुकी है। हिमोफिलीया के मरीजों को अब फैक्टर-9 इंजेक्शन लगवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें