फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: हैलाे मैं बेरोजगार बोल रहा हूं, कार्यालय में कब होंगे साक्षात्कार

Fri, 17 May 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। आदर्श आचार संहिता के दौरान जिला रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष पर नौकरी के लिए कॉल आ रही हैं।
विज्ञापन

इसमें यह पूछा जा रहा है कि कार्यालय में कब परिसर साक्षात्कार होंगे और कब तक रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा। लिहाजा, बार बार कॉल आने के बाद स्टाफ भी परेशान हो गया है और लोगों को बताया जा रहा है कि चुनावी आदर्श आचार संहिता के चलते अभी परिसर साक्षात्कार और रोजगार मेलों का आयोजन नहीं हो सकेगा। इसके बाद भी यह आयोजन हाेंगे। इस बारे उन्हें सूचित कर दिया जाएगा। दरअसल, सामान्य दिन में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से परिसर साक्षात्कार और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, जिससे बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी का प्रावधान किया जा सके, मगर वर्तमान में लोक सभा चुनावों को लेकर देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में इस दौरान कहीं पर भी रोजगार मेले और परिसर साक्षात्कार का आयोजन नहीं हो सकेगा। बहरहाल, रोजाना कार्यालय के दूरभाष नंबर पर बढ़ रही कॉलों के चलते अब विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि आदर्श आचार संहिता के चलते रोजगार मेले और कैंपस इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इस अवधि में अगर कहीं से ऐसी सूचना आती है तो उसे युवा नजरअंदाज करें।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आदर्श आचार संहिता के दौरान कार्यालय के नंबर पर रोजगार मेले और परिसर साक्षात्कार बारे जानकारी ले रहे हैं। मगर अभी यह आयोजन नहीं हो सकता है। इस बारे एडवाइजरी जारी कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें