फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मतदाताओं को निर्भीक होकर वोट डालने की दिलाई शपथ

Thu, 16 May 2024 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
साहो (चंबा)। स्वीप टीम ने अठलूई और कीड़ी पंचायत के गांवों में लोगों को मतदान के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

टीम गांव भबला, लग्गा, द्रोबड़, छिगला, सलोली, समेला, चलोगा, बिसनाल, पद्धरूइं, शकला, हसला, डली और अठलाड़ी पहुंची। मतदाताओं, गांववासियों, नव पंजीकृत मतदाताओं के लिए लिए मतदान जागरूकता, हस्ताक्षर अभियान व मतदाता शपथ का आयोजन किया गया। स्वीप के नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने कहा कि एक जून को हिमाचल में होने वाले मतदान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्त्ता, महिला, युवक मंडल, स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, बुजुर्गों, महिलाओं, दुकानदारों तथा युवाओं को मतदान का महत्व बताया जा रहा है। स्वीप टीम के सदस्य शेखर ने लोगों को निष्पक्ष एवं निर्भय मतदान करने की शपथ दिलाई। स्वीप नोडल अधिकारी प्रोफेसर अविनाश ने मतदान संबंधित जरूरी जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें