फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्लाघ्राट में बारिश से फसल तबाह, तहसीलदार से मिले ग्रामीण

Wed, 11 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
rain - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सिल्लाघ्राट में भारी बारिश से लोगों के खेतों को भारी नुकसान हुआ है। मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश से सिल्लाघ्राट पंचायत के झटिंगर, बजांह, लियाण, ठुंडू और ढोभी गांव में लोगों के खेत बह गए। इसके अलावा खेतों में लगाई गई फसल भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई।
विज्ञापन


बारिश के खेतों में हुए नुकसान को लेकर पंचायत प्रधान सहित ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार अमन राणा से मिला। जिसमें ग्रामीणों ने नुकसान का मुआवाजा देने की मांग रखी। पंचायत प्रधान आशा कुमारी ने बताया कि मंगलवार को सिल्लाघ्राट में भारी बारिश से किसानों के खेत व फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

पंचायत के 35 किसान ऐसे हैं जिनके खेत बारिश के पानी के साथ बह गए। साथ खेेतों में लगी फसल भी बर्बाद हो गई। उन्होंने कहा कि किसानों में खेतों में मटर, वीनस व मक्की की फसल लगाई हुई थी। लेकिन बारिश की तबाही से किसानों की सारी फसल बर्बाद हो गई। उन्होंने तहसीलदार से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभावित किसानों को नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना नहीं करना पड़े। इस मौके पर प्रेम सिंह, खेमी सिंह अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें