फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांह और हड़सर पंचायत में बरसा कहर, पुल और पेयजल योजना बही

Sat, 06 Aug 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल भरमौर में शुक्रवार रात को आसमानी कहर से सांह व हड़सर पंचायत में काफी नुकसान हुआ है। सांह पंचायत में भारी बारिश से उफान पर आए नाले में एक लकड़ी की पुल बह गया है। जिससे दो गांवों का संपर्क कट गया है।
विज्ञापन


यह पुल सांह और सलून को जोड़ने के लिए बनाया गया था। इसके अलावा सिरड़ी गांव में चट्टान गिरने से पनिहार दब गया है। जबकि सांह के बन्नी नाला के समीप खेतों में लोगों की खड़ी फसल तबाह हो गई है। सांह पंचायत में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द गांव में टीम भेजकर मुआयना करने का आह्वान किया है। उधर, सांह पंचायत के प्रधान अशोक सांख्यान ने बताया कि बीती रात को सांह पंचायत में भारी नुकसान हुआ है। जिसकी सूचना प्रशासन व राजस्व विभाग को दे दी गई है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि मौके पर तुरंत टीम भेजी जाए ताकि प्रभावितों को मुआवजा मिल सके। उधर, हड़सर में भी गुई नाला से हड़सर गांव के लिए बनी पेयजल योजना बह गई है। जिससे लोगों को पेयजल का संकट खड़ा हो गया।

हड़सर पंचायत की प्रधान अंजू देवी ने बताया कि शुक्रवार रात को नाले में बाढ़ आने की वजह से नुकसान हुआ। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है कि मणिमहेश यात्रा के दौरान हड़सर में लंगर व पार्किंग की व्यवस्था रहती है। ऐसे में गांव के लिए प्रभावित हुई पेयजल लाइन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ताकि लोगों को पेयजल के लिए भटकना न पड़े।
विज्ञापन


राजस्व अधिकारियों को दिए हैं निरीक्षण के निर्देश : एसडीएम
एसडीएम डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि भरमौर व होली के नायब तहसीलदार को निर्देश दे दिए हैं कि वे मौके पर जाकर नुकसान का आकलन करें व जो परिवार प्रभावित हुए हैं, उन्हें तत्काल सहायता प्रदान करें व नुकसान की पूरी रिपोर्ट तत्काल प्रशासन को सौंपे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें