फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 8,611 मामलों पर चली सुनवाई, 2,205 का मौके पर निपटारा

Sat, 12 Sep 2026 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक अदालत में 2.23 करोड़ रुपये से अधिक की समझौता राशि तय, आपसी सहमति से विवाद सुलझाने पर जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को 8,611 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 2,205 मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर मौके पर निपटारा किया गया। इन मामलों में कुल 2,23,10,603 रुपये की समझौता राशि तय हुई।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चंबा के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत में मोटर वाहन से जुड़े 8,029 मामले सुनवाई के लिए रखे गए। इनमें से 1,782 मामलों का निपटारा हुआ और 20,77,300 रुपये की समझौता राशि तय हुई। वहीं लंबित मामलों में 381 में से 292 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों में 2,02,07,059 रुपये की समझौता राशि तय हुई।
विज्ञापन

पूर्व-विवाद मामलों में भी 201 मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें से 131 का निपटारा किया गया। इन मामलों में 26,244 रुपये की समझौता राशि तय हुई।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की अध्यक्ष अनुजा सूद ने लोक अदालत के सफल आयोजन पर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि लोक अदालतें त्वरित, सुलभ और आपसी सहमति पर आधारित न्याय उपलब्ध करवाने का प्रभावी माध्यम हैं। इनके माध्यम से लंबित मामलों का निपटारा होने के साथ पक्षकारों के बीच सौहार्दपूर्ण समाधान को भी बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने आयोजन में सहयोग देने वाले न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, पैरालीगल वॉलंटियर्स, विभिन्न विभागों और संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें