फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में लगे वर्दी के ढेर, सैंपल रिपोर्ट न आने से लटका वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिले के ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन सत्र के करीब साठ स्कूलों को निशुल्क वर्दी की सौगात नहीं मिल पाई है। आलम यह है कि चार माह पहले जांच के लिए भेजे सैंपलों की रिपोर्ट अब तक नहीं पहुंची है। बहरहाल वर्दी का आवंटन न होने का प्रमुख कारण यही माना जा रहा है। हालांकि विभाग की ओर से पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक रिपोर्ट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार ब्लॉक परियोजना कार्यालय कियाणी, चंबा, बनीखेत, गैहरा और मैहला के तहत करीब साठ स्कूल आते हैं। कंपनी की ओर से वर्दी की खेप भी भेज दी गई है। वर्दी का सैंपल जांच के लिए मार्च में निदेशालय भेजा गया है। यहां से सैंपल टेस्टिंग के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। हैरानी की बात तो यह है कि चार माह का समय बीत जाने के बावजूद सैंपल की रिपोर्ट नहीं पहुंची है। वहीं दूसरी ओर वर्तमान ग्रीष्मकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में छुट्टियां हैं लेकिन शीतकालीन सत्र के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे कपड़े पहनकर पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सरकार की ओर से निशुल्क वर्दी का आवंटन किया जाना है। प्रति विद्यार्थी दो सौ रुपये सिलाई के लिए दिए जा रहे हैं लेकिन जिले के पांच ब्लॉकों के सैंपल की रिपोर्ट अभी तक जारी नहीं हो पाई है। ऐसे में अभिभावक भी असमंजस में हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क का कहना है कि पांच सैंपलों की रिपोर्ट नहीं आई है। कहा कि विभाग की ओर से पत्राचार किया गया है। जैसे ही सैंपल रिपोर्ट आएगी, वर्दी का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें