फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका पीएचसी में रात को नहीं मिल रहीं स्वास्थ्य सेवाएं

Mon, 23 Mar 2026 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में क्षेत्र के लोगों को लगानी पड़ती है 50 किलोमीटर दूर चंबा की दौड़
विज्ञापन

लोग बोले- 2007 से पूरी नहीं हो पाई पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग

धर्मेंद्र सूर्या
तेलका (सालवां)। विकास खंड सलूणी की पंचायत मौड़ा, सालवां, भजौत्रा, बाड़का, गुवालू, करवाल, सेरी, दरेकड़ी, लिग्गा, मांझली, नड़्डल, सियुला और लदवाह की 30 हजार की आबादी को तेलका में रात्रि स्वास्थ्य सेवाएं नहीं मिल रही हैं।
मजबूरन चोटिल या अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए 50 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज चंबा जाना पड़ रहा है। वर्ष 2007 से ग्रामीण तेलका पीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सीएचसी बनाने की मांग कर रहे हैं। वर्ष 2020 में सीएचसी को लेकर समस्त औपचारिकताएं पीएचसी पूरी कर सीएमओ को प्रस्ताव भेजा गया। राजनेताओं के समक्ष भी मांग रखी गई। बावजूद इसके अभी तक पीएचसी को सीएचसी नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र की 15 पंचायतों के केंद्र तेलका में स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही है। रात के समय बीमार या चोटिल होने पर घायल को 50 किलोमीटर दूर मेडिकल कॉलेज में ही उपचार मिलता है। - प्रेम लाल गौतम

अब तक दर्जन भर चोटिल और गर्भवती महिलाएं समय पर उपचार न मिलने से जिंदगी से हाथ धो चुकी हैं। जनहित की मांग वर्षों से पूरी न हो पाना शासन-प्रशासन और राजनेताओं की कमी को दर्शाता है। - अब्दुल फारुख

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने से स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्र के निर्धन परिवारों को काफी सहूलियत मिलेगी। - प्रकाश दत्त शर्मा

पीएचसी तेलका को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा मिलने से लोगों को दिन-रात स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। सरकार की घर-द्वार स्वास्थ्य लाभ की घोषणाएं भी धरातल पर उतरेंगी। - अमीर मोहम्मद
विज्ञापन


ग्रामीण इस बारे में प्रस्ताव दें जिसे निदेशालय को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने पर पीएचसी का दर्जा बढ़ा दिया जाएगा। - डॉ. जालम भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें